। लखनऊ। राजधानी में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। आरा मशीन से लकड़ी काटते समय एक मजदूर का गमछा उसमें फंस गया। घिसटते हुए उसका शरीर मशीन के अंदर आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से फैक्ट्री के मजदूरों में खौफ का सन्नाटा है। नाका थाने का रहने वाला रामसुमेर पुत्र रितिक गुप्ता गंगा बख्श सिंह की ठाकुर टिम्बर फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर अचानक उसका ट्राली पर लकड़ी का बोटा नापते समय उसका गमछा मशीन में फंस गया। मशीन में फंसने से रामसुमेर चिल्लाया, लेकिन जब तक लोग उसकी मदद के लिए आते आरे से कटकर मौके उसकी मौत हो गई। हालांकि मौके पर आई पुलिस ने उसकी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाई। मजदूर राम सुमेर (55) मोतीनगर निवाजखेड़ा का रहने वाला था। रामसुमेर मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला था। वह लंबे समय से ठाकुर टिम्बर आरामशीन पर ही काम कर रहा था। मृतक राम सुमेर के परिवार में बेटा रितिक बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। मृत्यु की सूचना से परिवार शोक की लहर है।
लकड़ी काटते समय आरा मशीन में फंसा गमछा, मजदूर की कटकर हुई मौत का ।