कानपुर देहात। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करनेवाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य पर्यावरण संरक्षण अवार्ड के लिए ई मेल पर गतिविधियों के छात्रा चित्र मांगे गए थे।जिसमें कई राज्यों के प्रधानाचार्यों ने अपने विद्यालय के द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों के छाया चित्रों को भेजा था जिसमें पूरे देश से चयनित चार विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के डेरापुर ब्लाक के जूनियर स्कूल सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर को गोल्ड गैलेक्सी गेस्ट हाउस केशव पुरम कानपुर में प्रधानाचार्य पर्यावरण संरक्षण अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उक्त संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल, राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री, राष्ट्रीय सचिव श्री कान्त अवस्थी, विशिष्ट अतिथि किरन अग्निहोत्री आदि ने शनेन्द्र सिंह तोमर को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह और माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
शनेन्द्र सिंह तोमर को मिला मानवाधिकार प्रधानाचार्य पर्यावरण संरक्षण अवार्ड